मुझे यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन क्यों होते रहते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 12:56

यूटीआई कैसे होता है- यूटीआई मुख्य रूप से ई-कोलाई बैक्टीरिया से होता है. ये बैक्टीरिया मूत्रमार्ग से होते हुए ब्लैडर तक पहुंच जाता है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ये समस्या ज्यादा पाई जाती है. इन लोगों में यूटीआई इंफेक्शन का खतरा ज्यादा- सेक्सुअली एक्टिव महिलाओं में इस इंफेक्शन की संभावना ज्यादा होती है.


महिलाओं में यूरिन संक्रमण होने के कारण –

महिलाओं के पेशाब संक्रमण होने के बहुत सारे कारण है। जो महिलाओं के पेशाब मार्ग का संक्रमित कर देते है।

महिलाओं कि किड़नी या फिर मूत्रमार्ग – जो महिलाएं किडनी स्टोन या फिर ब्लैडर स्टोन की समस्या से जूझ रही है। उन्हें यूरिन इंफेक्शन का अधिक डर रहता है। इसलिए किडनी स्टोन होने पर साफ-सफाई (हाइजीन) का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पेशाब मार्ग की लंबाई – पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के मूत्रमार्ग की लंबाई कम होती है। जिससे बैक्टीरियां के अंदर जाने के अधिक चांस होते है। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में यूरिन संक्रमण की अधिक संभावना होती है।
अनुवांशिक – यूरिन इंफेक्शन का संबंध परिवार से भी होता है। क्योंकि यदि फैमली में किसी को यूटीआई की परेशानी रही है। तो आगे आने वाली पीढ़ी को होने के चांस होते है।
चुस्त कपड़े – बहुत सारे अध्ययन एवं शोधों से यह निष्कर्ष निकला है। कि यदि कोई महिला तंग कपडे या फिर टाइट अंडरवियर पहनती है। तो ऐसी महिलाओं एवं युवतियों को यूटीआई का अधिक डर रहता है।
मधुमेह (डायबिटीज ) – जो महिलाएं एवं युवतियाँ मधुमेह से परेशान है। उनको पेशाब संक्रमण की अधिक परेशानी होती है। क्योंकि मधुमेह में ब्लड शुगर का उच्चताप होने से ब्लैडर पूर्ण तरीके से रिक्त नही हो पाता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को पेशाब संक्रमण की दिक्कत होती है।
सेक्स पार्टनर की अधिकता – यदि एक से अधिक पुरुषों से साथ संबंध स्थापित करती है। तो यूरिन इंफेक्शन का डर बना रहता है। ऐसे में आप जल्दी जल्दी यूटीआई से ग्रसित हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info